देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने ग्रहण किया पदभार, जानें उनके बारे में सबकुछ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्वाचन आयोग में वरिष्ठतम निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्र को भारत का मुख्‍य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। सुशील चंद्र आज से अपना कार्यभार संभालेंगे। वे वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की जगह लेंगे।

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुशील चन्द्र को भारतीय निर्वाचन आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया। वरिष्ठता के आधार पर वर्तमान में सुशील चन्द्र भारतीय निर्वाचन आयोग में सबसे वरिष्ठ निर्वाचन आयुक्त थे। सुशील चन्द्र आज अपना पदभार संभालेंगे। जो वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की जगह लेंगे।

वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील अरोड़ा के 12 अप्रैल 2021 को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से मुक्त होने के बाद 13 अप्रैल 2021 को सुशील चन्द्र मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस संबंध में विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग की ओर से एक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter