आग लगने से खेत में रखी गेंहूं की फसल स्वाहा

दतिया। थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेंथरी में नहर पुल के पास मंगलवार दोपहर एक खेत में रखी फसल में अचानक आग लग जाने से जलकर नष्ट हो गई। आग कैसे लगी फिलहाल अज्ञात है। आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड को सूचित कर सेंथरी बुलाया। फायर बिग्रेड ने आकर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेंथरी िस्थत पप्पू बघेल के खेत में कटी रखी डेढ़ बीघा गेंहू की फसल में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के ग्रामीणों में हडकंप मच गया। फसल से उठ रही लपटों को देखकर लग रहा था कि हवा के साथ आग कहीं पास के अन्य खेतों को भी अपनी चपेट में न ले ले। घबराए किसानों ने आगजनी की सूचना थरेट थाने को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शंशाक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने फायर बिग्रेड को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड आग पर काबू पा सकी। आग बुझने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस आगजनी में किसान पप्पू बघेल के खेत में रखी डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter