गृहमंत्री के जन्मदिन पर समाजसेवी बेडर ने किया मिष्ठान वितरण, जमकर हुई आतिशबाजी

दतिया । बडौनी में भाजपाजनों ने गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी मुकेश बेडर ने मिष्ठान वितरित किया। बडौनी बस स्टैंड पर भाजपा नेता मुकेश बेडर के नेतृत्व में शाम 5 बजे बड़ौनी बस स्टैंड पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

जहां केक काटकर और आतिशबाजी कर डा.नरोत्तम मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भाजपाजनों ने जमकर आतिशबाजी की। सभी कार्यकर्ताओं ने काेरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण पाठक, नीतू यादव महेवा सहित अन्य भाजपाजन मौजूद रहे।

वहीं भाजपा ग्रामीण मंडल दतिया द्वारा विभिन्न सेवा कार्य कर डा.नरोत्तम मिश्रा का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने राजघाट कालोनी स्थित गौशाला पर सेवा कार्य किया। गायों को चारा खिलाया, मूकवधिर विद्यालय पहुंचकर वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों को फल, बिस्किट, मिष्ठान वितरित किया। हाउसिंग बोर्ड कालोनी पार्क में वृक्षारोपण किया गया। वार्ड नं. 34 में प्याऊ का उद्घाटन हुअा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter