बुंदेलखंड हॉस्पिटल दतिया को मिली कोरोना मरीज के उपचार की मंजूरी, गंभीर मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगा आईसीयू

दतिया । जिले में हर रोज कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में संक्रमित मरीजों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के शहरों में भी सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पताल तक सभी के बेड फुल हो चले हैं। कोरोना के संक्रमण के दौर में दतिया शहर के बुंदेलखंड अस्पताल के संचालक राजकुमार सिकरवार ने शासन से कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार की अनुमति मांगी थी।

बुंदेलखंड अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का परीक्षण कर शासन द्वारा कोरोना मरीजों के उपचार की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस अनुमति के बाद उन कोरोना संक्रमित मरीजों को जो प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना इलाज कराना चाहते हैं वो बुंदेलखंड अस्पताल में भर्ती हो सकेंगे। अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए पृथक व शासन के नियमों का पालन करते हुए 15 बेड की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में अन्य सामान्य मरीजों का उपचार अलग से जारी रहेगा। अस्पताल संचालक राजकुमार सिकरवार ने बताया कि कोरोना के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए सर्वसुविधायुक्त आईसीयू भी उपलब्ध रहेगा। जहां अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी।

अस्पताल के सहसंचालक योगेश शर्मा ने बताया कि बुंदेलखंड अस्पताल दतिया जिले का पहला अशासकीय अस्पताल है, जहां कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के उपचार की व्यवस्था की गई है। अस्पताल से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए फोन नंबर 7049576298, 07522400139 पर संपर्क करने की सुविधा भी जारी की गई है। दतिया शहर में निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए दी गई अनुमति के बाद संक्रमण के इस दौर में मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें आसानी से चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter