कांग्रेस से ज्यादा झूठ कोई नहीं बोलता -डॉ. नरोत्तम मिश्रा
दतिया. जबसे कांग्रेस पार्टी का जन्म हुआ उसी दिन से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अौर देश की जनता को गुमराह कर हमेशा सरकारें बनाई हैं। लेकिन अब देश की और प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को समझ चुकी है। अब इनकी बातों में आने वाली नहीं है। यह बात गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भांडेर विधानसभा के ग्राम बीकर, कुईकुआं, उड़ीना और सालौन में पहुंचकर नुक्कड़ सभाओं के दौरान कही। उन्होंने कहाकि कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए 29 सीट चाहिए लेकिन मप्र में उपचुनाव 28 सीटों पर हो रहे है और कांग्रेस के नेता खुली मंच से प्रदेश की जनता जनार्दन को गुमराह कर रहे हैं कि हम पूरी सीटें जीतने वाले हैं और प्रदेश में सरकार हम बनाएंगे। इससे बड़ा झूठ नहीं हो सकता।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter