राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव, मोदी ने स्वस्थ्य होने की कामना की, इधर केजरीवाल की पत्नी भी हुई संक्रमित

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। राहुल हाल ही में केरल की यात्रा पर भी गए थे। उसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में भी कुछ जगह पार्टी का प्रचार रैलियां की थी। लेकिन रविवार को उन्होंने अचानक अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की थी। उन्होंने ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।सांसद राहुल गांधी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेता ने ट्वीट में बताया कि उनमें कोविड के कुछ हल्के-फुल्के लक्षण नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया जो पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद उन्होंने अपने को क्वारंटाइन कर लिया है।

राहुल ने पिछले दिनों अपने संपर्क में आए हुए लोगों को सभी जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो करने और अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने को कहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इधर कांग्रेस के कई नेताओं ने भी ट्वीट कर राहुल को स्वस्थ्य होने की शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने अभी रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के तहत आने वाले दिनों में होने वाली रैलियों को रद्द कर दिया था, उसके पहले वो केरल की यात्रा पर थे। राहुल गांधी के लिए कई लोगों ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना की।

बता दें कि अभी सोमवार को ही कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोविड पॉजिटिव निकले थे, जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोविड से संक्रमित पाई गई हैं। उनके कोविड संक्रमित होने की जानकारी आने के बाद बताया गया कि मुख्यमंत्री ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है और उनकी पत्नी होम आइसोलेशन में हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter