कोरोना काल में कैसे करें सुरक्षित मतदान विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता
दतिया. विधानसभा क्षेत्र भांडेर में होने जा रहे उप चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन होना था । जिसमें बुधवार को चित्रकला, गुरुवार को नारा लेखन तथा शुक्रवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसीके तहत बुधवार को नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का केंद्रीय विषय कोरोना काल में कैसे करें सुरक्षित मतदान था। इस विषयान्तर्गत कक्षाओं 9 से 12 तक के छात्रों ने भाग लेकर विषय वस्तु अंतर्गत चित्र बनाकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विषयवस्तु को कागज पर उकेरा।

इस प्रतियोगिता के संदर्भ में शिक्षक मनीष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों को न केवल कोरोना से बचाव, दो गज की दूरी है बहुत जरूरी और मास्क का दैनिक जीवन में उपयोग का सशक्त संदेश देती है। जिससे समाज को कोरोना से लड़ाई में अवश्य ही युवा वर्ग का सहयोग मिलेगा । प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी छात्रों को कोविड 19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाकर कोरोना से बचाव का परोक्ष संदेश भी दिया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter