देश में अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन, रोजाना तेज़ गति पकड़ रहा है टीकाकरण अभियान

भारत ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के दौरान 13 करोड़ वैक्सीन खुराकों की समग्र संख्या को पार करते हुए आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली। 

आज सुबह 7 बजे तक प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक 19,01,413 सत्रों में टीके की कुल 13,01,19,310 खुराकें लगाई गईं। इनमें 92,01,728स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 58,17,262 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गईं। इसके अलावा 1,15,62,535 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को पहली खुराक और 58,55,821 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को दूसरी खुराक दी गई। 60 साल से ज्यादा उम्र के 4,73,55,942 लाभार्थियों को पहली और 53,04,679 को दूसरी खुराक दी गई। इसके साथ ही 45 से 60 साल उम्र के4,35,25,687 लाभार्थियों को पहली और 14,95,656लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

 

एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 45 से 60 साल तक उम्र 60 साल के ज्यादा उम्र  

कुल

पहली खुरीक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुरीक पहली खुराक दूसरी खुराक
92,01,728 58,17,262 1,15,62,535 58,55,821 4,35,25,687 14,95,656 4,73,55,942 53,04,679 13,01,19,310

 

देश में अब तक लगाए गए कुल टीकों में से 59.25 प्रतिशत आठ राज्यों में लगाए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00149K8.jpg

नीचे दिए गए ग्राफ में शीर्ष आठ राज्यों में लगाए गए टीकों को दर्शाया गया है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0027OOS.jpg

 

पिछले 24 घंटों में टीके की 29 लाख से ज्यादा खुराकें लगाई गईं।

टीकाकरण अभियान के 95वें दिन (20 अप्रैल,2021) 29,90,197टीके लगाए गए । कुल 42,384 सत्रों में 19,86,711 लाभार्थियों को पहली और 10,03,486 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

 

तिथि : 20 अप्रैल,2021 (95 वां दिन)
एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 45 से 60 साल तक उम्र 60 साल के ज्यादा उम्र  

कुल उपलब्धि

पहली खुरीक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुरीक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुरीक दूसरी खुराक
31,011 49,605 1,29,803 1,69,213 11,52,918 1,84,590 6,72,979 6,00,078 19,86,711 10,03,486

 

 

 

पिछले 24 घंटों में 2,95,041 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश , दिल्ली ,कर्नाटक ,केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश ,तमिलनाडु ,गुजरात और राजस्थान समेत दस राज्यों में76.32 प्रतिशत नए मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में प्रतिदिन सबसे ज्यादा 62,097 नए मामले दर्ज हुए हैं ,इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29,574 और दिल्ली में 28,395 मामले दर्ज हुए हैं।

   .

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0035S9H.jpg

 

नीचे के चित्र में बारह राज्यों में बढ़ते नए मामलों के रुख को दर्शाया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0042WVX.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005QV19.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006GLZD.jpg

 

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 21,57,538 हो गई है जोकि देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 13.82 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,25,561मामलों की गिरावट आई है।

पांच राज्यों – महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक और केरल में देश के कुल सक्रिय मामलों के60.86 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007B108.jpg

 

भारत में आज स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 1,32,76,039 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 85.01 प्रतिशत पर आ गयी है।

पिछले 24 घंटों में 1,67,457 रोगी स्वस्थ हुए हैं ।

 

राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट आई है और वर्तमान में यह 1,17% है।

पिछले 24 घंटे में 2,023 मौतें दर्ज हुई हैं ।

नई मौतों के दर्ज हुए कुल मामलों में से 82.6 प्रतिशत मामले दस राज्यों में दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 519 और दिल्ली में 277 मौतें हुई हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008ZUQK.jpg

 

पिछले 24 घंटों में 9 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में कोविड -19 से कोई मौत दर्ज नहीं हुई हैवे हैं- दमण और दीव, दादरा और नगर हवेली, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मिज़ोरम, लक्षद्वीप, नगालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter