गरीबों के लिए एक बार फिर मुफ्त राशन का ऐलान, जून तक मिलेगा 5 किलो अतिरिक्त अनाज

केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आगामी दो महीने तक गरीबों को नि:शुल्क अनाज उपलब्ध कराएगी.

इस योजना के तहत इस वर्ष मई और जून में प्रति माह प्रत्येक व्यक्ति पांच किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाएगा. सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत चिन्हित किए गए लगभग अस्सी करोड़ लाभार्थियों के लिए निशुल्क अनाज वितरण का निर्णय किया है.

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter