भारत सबसे तेजी से कोविड-19 के टीके की 14 करोड़ खुराक देने वाला देश बना, 99 दिनों में उपलब्धि हासिल की

विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत में कोविड-19 टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या आज 14 करोड़ से अधिक हो गई है।

आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 20,19,263 सत्रों के जरिए कोविड वैक्सीन की कुल 14,09,16,417 खुराक दी जा चुकी हैं। टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या में वे 92,90,528 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 59,95,634 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,19,50,251 एफएलडब्ल्यू, दूसरी खुराक लेने वाले 62,90,491 एफएलडब्ल्यू, इसके साथ-साथ 60 साल से अधिक आयु के पहली खुराक लेने वाले 4,96,55,753 और दूसरी खुराक लेने वाले 77,19,730 लाभार्थियों के साथ-साथ 4,76,83,792 पहली खुराक लेने वाले और 23,30,238 दूसरी खुराक लेने वाले 45 से 60 वर्ष की आयु के लाभार्थी भी शामिल हैं।

 

 

एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 45-60 वर्ष का आयु वर्ग 60 साल से अधिक  

कुल

पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
92,90,528 59,95,634 1,19,50,251 62,90,491 4,76,83,792 23,30,238 4,96,55,753 77,19,730 14,09,16,417

 

एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, भारत सबसे तेजी से कोविड-19 के टीके की 14 करोड़ खुराक देने वाला देश बन गया। भारत ने यह उपलब्धि महज 99 दिनों में हासिल की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001VZ77.jpg

 

 

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में आठ राज्यों का 58.83 प्रतिशत योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002T8AM.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 25 लाख से अधिक खुराक दी गई।

टीकाकरण अभियान के 99वें दिन (24 अप्रैल, 2021) तक कोविड-19 के 25,36,612 टीके की खुराक दी गई। इसमें से 16,43,864 लाभार्थियों को 25,732 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 8,92,748 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक 24अप्रैल, 2021 (99वां दिन)

एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 45-60 वर्ष का आयु वर्ग 60 साल से अधिक कुल उपलब्धि
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
22,518 44,558 98,606 95,640 10,12,252 1,98,158 5,10,488 5,54,392 16,43,864 8,92,748

 

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,40,85,110 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.05 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,17,113 कोविड मरीज ठीक हुए है।

बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 81.73 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0035630.jpg

 

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 3,49,691 नये मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली,कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 74.53% मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 67,160 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 37,944 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है,जबकि कर्नाटक में 29,438 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004CASG.jpg

 

12 राज्यों में, जैसा कि नीचे दिखाया गया है, दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रूझान जारी है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005W1I4.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0067YU6.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006PT6A.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0077YNK.jpg

 

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 26,82,751 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 15.82 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में1,29,811 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात और केरल का कुल मिलाकर 69.94 प्रतिशत योगदान है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008FVOL.jpg

 

नीचे दिया गया ग्राफ भारत मेंदैनिक सकारात्मकता दर और जांच के बढ़ते रुझान को दिखाता है।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009JDBZ.jpg

कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,767 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 80.23 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 676 लोगों की जान गई,इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 357 लोगों की मौत हुई।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010B4U7.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान पांच राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम हैं-दमन दीव और दादर नगर हवेली, त्रिपुरा,लक्षदीप, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter