दतिया। जिले में कोरोना का कहर रविवार को भी बरकरार रहा। कोरोना के प्रतिदिन एक सैकड़ा से ऊपर मरीज निकल रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को भी कोरोना से 7 लोगों की मौत की खबर है। जिनमें से 6 लोगों दतिया के एवं एक संक्रमित झांसी का होने की जानकारी मिली है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार मौत के आंकड़े बढ़ने से कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी व्यवस्थाओं को लेकर खास तबज्जो दी जा रही है। गुजरे 20 घंटे में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे के हाथपांव फूल गए। एक साथ इतने मरीजों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर सारी व्यवस्थाएं आनन फानन में कराई गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार कराया गया।
काेराेना को लेकर एक ओर तस्वीर है। जिसे लेकर राहत महसूस की जा रही है। जिला चिकित्सालय में भर्ती और होम आइसोलेट पॉजिटिव मरीज कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं। कोरोना से जंग जीतकर आने वालों की भी संख्या अच्छी खासी है। जिससे कहा जा सकता है कि रिकवरी में भी गति आई ीहै।
20 घंटे में जिन 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई उनमें 6 दतिया के और एक झांसी का रहने वाला है। कोरोना से मरने वालों के नाम विमला गौतम रेलवे स्टेशन, नवल किशोर प्रजापति राजघाट कॉलोनी, रामबाबू गुप्ता आरएलपीएस स्कूल के पास, सरोज पुरोहित रिछरा फाटक, श्याम सुंदर अग्रवाल झांसी, प्रभात प्रजापति दतिया एवं नज्जो बेगम निवासी भटियारा मोहल्ला बताए गए है।

