तीन दर्जन व्यापारियों को लॉक डाउन का उल्लंघन करते पकड़ा

दतिया । कोतवाली पुलिस ने लाकडाउन का उल्लंघन करने पर लगभग तीन दर्जन से अधिक व्यापारियों को पकड़ा है। इन सभी को बाद में थाने लाया गया और इन पर धारा 188 के तहत केस भी दर्ज किए गए। यह जानकारी थाना प्रभारी धनेंद्रसिंह भदौरिया ने दी। यह सभी दुकानदार लाकडाउन के दौरान दुकान खोलकर अपना व्यवसाय चला रहे थे।

जानकारी के अनुसार टाउन हाल, किला चौक सहित राजघाट व अन्य क्षेत्रों में किराना व अन्य व्यवसाई सहित अन्य छोटे-मोटे कई दुकानदार जो लाकडाउन के दौरान ग्राहकों को सामान दे रहे थे और कोरोना कर्फ्यू का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे दुकानदारों को शनिवार सुबह पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ लिया। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लगभग 36 से अधिक व्यापारियों को पकड़ कर थाने लाया गया। इसके बाद इन सभी पर केस दर्ज किए गए हैं। बताया जाता है कि इनमें से कुछ दुकानदारों ने तो रेड जोन में ही अपनी दुकान संचालित करना शुरू कर दिया था। इसके बाद जब कुछ लोगों और पड़ोसियों ने इसकी सूचना कोरोना कंट्रोल रूमम को सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर कई क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। पुलिस इन सभी दुकानदारों को लेकर कोतवाली थाने आ गई। इसमें कुछ दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 के केस दर्ज किए गए और कुछ से लिखित में माफीनामा भी लिखवाया गया है।

दूसरी और झांसी चुंगी नाका व सेवा चुंगी नाका पर भी पुलिस ने आते जाते लोगों को रोका और इनमें कई बेवजह घूमने वालों को उठक बैठक लगवाई और उनके गाड़ियों की हवा भी निकाली गई। इनमें से तीन लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter