संकट की घड़ी में केंद्र व राज्य सरकार आपके साथ- डा.मिश्रा, गृहमंत्री ने सिंधी धर्मशाला में जरुरतमंदों को बांटा खाद्यान्न

दतिया । गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्र ने जिले के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान शुक्रवार को दतिया नगर में ठंडी सड़क िस्थत सिंधी धर्मशाला मंे गरीब एवं जरुरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क खाद्यान्न एवं जरुरत की वस्तुएं प्रदाय की। डा.मिश्रा ने इस दौरान कहा कि किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। गरीब को किसी भी प्रकार की चिंता एवं परेशान होने की जरुरत नहीं है।

उन्होंने कहाकि कोरोना के संकट की घड़ी में केंद्र एवं राज्य सरकार आपके साथ है। उन्होंने कहाकि उनके रहते किसी को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मंत्री डा.मिश्रा ने कहाकि कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए सभी लोग अपने-अपने घरों में रहे। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, मास्क का हमेशा उपयोग करें। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए जो जनता कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है, उसका पालन करें एवं जिला प्रशासन को सहयोग दें।

इस मौके पर बलदेव राज बल्लू, डा.राजू त्यागी, झंडा गुरू, दीपक सचदेवा, अतुल भूरे चौधरी, पुनीत टिलवानी, कृष भंवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

शनिवार को बसई में करेंगे कोविड सेंटर का शुभारंभ

गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा 15 मई को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री सुबह 11.30 बजे बसई पहुंचेंगे। जहां वह 10 बिस्तरों वाले कोविड सेंटर एवं आक्सीजन बेड का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। अपरांह 3 बजे गृहमंत्री दतिया शहर में खाद्यान्न वितरण के कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपरांह 3.30 बजे ग्राम बरगांय में खाद्यान्न वितरण के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter