ईदगाह पर छाया रहा सन्नाटा, घरों में रहकर अदा की गई नमाज मोबाइल पर दी एक-दूसरे को मुबारकबाद

दतिया। कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल भी ईद का पर्व घर में रहकर मनाया गया। दो दिन पहले ही सामूहिक नमाज नहीं करने को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए थे। इसके अलावा प्रशासन की ओर से भी घर पर ही या कुछ लोगों के साथ मस्जिद में नमाज अदा करने की गाइड लाइन निर्धारित की गई थी। दतिया में ईदगाह पर निर्धारित संख्या में मुस्लिम संप्रदाय के लोग पहुंचे और ईद की नमाज अदा की गई। पूरे शहर में घरों पर ही रहकर ईद की नमाज अदा की गई और लोगों ने मोबाइल के माध्यम से एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

इंदरगढ़ समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों में ईद की नमाज घरों पर रहकर अदा की गई। गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों ने सादगी के साथ इस पर्व को मनाया। इस दौरान शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। मुस्लिम वर्ग के लोगों ने कोरोना महामारी से देश को निजात दिलाने को लेकर दुआ मांगी गई।

भांडेर में ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर ईद की विशेष नमाज़ नगर की सरसई रोड स्थित ईदगाह पर प्रशासन की कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करते हुए अदा की गई।

इस नमाज़ में शहर काजी एहतशामउद्दीन, जहिददुद्दीन सिद्दीकी, अब्दुल जब्बार सुपर, नासिर बक्स मंसूरी तथा सबाहुद्दीन बबलू सिद्दीकी ने शिरक़त की। नमाज का समय सुबह पौने आठ बजे से आठ बजे कुल पंद्रह मिनिट तक रहा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter