रक्तदान शिविर में युवक युवतियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा 21 यूनिट रक्तदान कर ब्लड बैंक टीम को सौंपा

दतिया । शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से संचालित केशव जन सेवा न्यास दतिया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कोरोना काल की स्थिति को देखते हुए आयोजित किया गया। वर्तमान में हास्पिटल में किसी मरीज को परेशान न होना पड़े इस प्रकार की सोच को लेकर न्यास द्वारा दतिया शहर के युवाओं से रक्तदान करने का आव्हान किया गया था। जिसमें शहर के युवाओं के साथ-साथ बहनों द्वारा भी रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

रक्तदान शिविर में दतिया ब्लड बैंक से डा.नितिन एवं उनकी टीम द्वारा सभी रक्त दान करने वालों का परीक्षण कर रक्त दान करवाया गया। सभी रक्तदान करने वालों को मिलाकर 21 यूनिट ब्लड, ब्लड बैंक को सौंपा गया। रक्तदान करने वालों को न्यास के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

शिविर में रक्तदान करने वालों में स्नेहा शर्मा, साक्षी अग्रवाल, सोनल गुप्ता, संजय कुशवाहा, दीपक अग्रवाल, राजेश राय, शशांक दुबे, नितिन पराशर, दिव्यांशु शुक्ला, अमित भटनागर, राहुल कुशवाहा, सौरभ खरे, आशीष मोहनानी, अजय सोनी, चंद्रकांत मुड़िया, दीपक अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, आदित्य शर्मा, अतुल बुधौलिया आदि शामिल रहे। प्रशस्ति पत्र न्यासी सुरेश श्रीवास्तव, रामबिहारी दुबे, संतोष अग्रवाल, अविरल गुप्ता, डा.आलोक श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर अंकित शर्मा, पुनीत टिलवानी, रिषभ श्रीवास्तव, अक्षय रावत, अर्जुन यादव, रामकुमार पाल, रमाकांत आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!