पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले पर महिला फांसी पर झूली, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

भोपाल : राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके के मकान नंबर बी 238 में रविवार को 39 वर्षीय सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगा ली। वह 29 दिन से प्रदेश के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के निजी मकान में रह रही थी। सुसाइड नोट उन्होंने पूर्व मंत्री का कई बार नाम लिखा है। पुलिस के अनुसार शाहपुरा में उमंग सिंघार के बंगले के कर्मचारी गणेश सिंह ने रविवार को सूचना दी कि एक महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसने बताया कि महिला हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर स्थित सेठी नगर की रहने वाली थीं। करीब 29 दिन से इस मकान में रह रही थीं। सालभर में कई बार आ चुकी थीं। उनके पति संजीव कुमार अंबाला में रहते हैं।

सुसाइड नोट में लिखा : अब सहन नहीं होता है एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतका के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला है, वह एक पेज का है।

उसमें पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का नाम कई बार लिखा है। उनके बारे में लिखा है कि अब सहन नहीं होता है, वह बहुत गुस्से वाले हैं। किसी बात का स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। भदौरिया ने बताया कि सुसाइड नोट में महिला ने अपने बेटे आर्यन के बारे में लिखा है कि बेटा मैं तेरे लिए कुछ नहीं कर पाई। इस मामले में पूर्व मंत्री के बयान लिए जाएंगे। पूर्व मंत्री दो दिन पहले तक घर पर ही थे। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!