केजरीवाल: दिल्ली में वैक्सीन संकट होगा कम, स्पूतनिक-वी राजधानी में सप्लाई को हुआ तैयार

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि स्पुतनिक कंपनी हमें टीका मुहैया कराने को तैयार है। इस सिलसिले में मंगलवार को कंपनी के साथ हमारे अधिकारियों की बैठक हुई है। लेकिन, यह रूसी कंपनी कितना स्पुतनिक वी टीका उपलब्ध कराएगी, इस पर फिलहाल बात चल रही है। मुख्यमंत्री बुधवार को द्वारका सेक्टर-14 स्थित वेगास माल में दिल्ली के पहले ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन (कार में आओ, टीका लगवाओ) सेंटर का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा ‘अधिकारियों ने कई बार केंद्र सरकार को लिखा है कि दिल्ली को प्रतिमाह कम से कम 80 लाख टीके चाहिए। मैंने खुद प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक टीके की कमी की समस्या बरकरार है। उन्होंने कहा कि माडर्ना और फाइजर, दोनों टीका कंपनियों ने दावा किया है कि उनके टीके के ट्रायल हो चुके हैं और ये टीके बच्चों के लिए उपयुक्त हैं। अफसोस की बात है कि हमारे देश में अभी तक इन दोनों टीकों के आपात प्रयोग की मंजूरी प्राप्त नहीं हुई है।

केंद्र सरकार को इसमें अब देरी नहीं करनी चाहिए और जितनी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीके उपलब्ध हैं, सबको हमारे देश के अंदर इस्तेमाल करने की इजाजत मिलनी चाहिए। यह समय टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने का है: मुख्यमंत्री ने कहा ‘आगामी दिनों में दिल्ली को यदि टीके की पर्याप्त खेप मिलती है तो विभिन्न हिस्से में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर शुरू किए जाएंगे।

यह समय टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने का है, लेकिन टीके की कमी के कारण दिल्ली समेत पूरे देशभर में एक के बाद एक टीकाकरण केंद्र बंद होते जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि केंद्र सरकार भी प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द युद्ध स्तर पर दिल्ली समेत सभी राज्यों को ज्यादा से ज्यादा टीके उपलब्ध कराएं जाएं।’ उन्होंने कहा कि वेगास माल के बाद छत्रसाल स्टेडियम में भी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की शुरुआत होने जा रही है।

ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर खोलना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन बिना टीके के इस सुविधा को कैसे शुरू किया जाए। केंद्र राज्यों को पर्याप्त टीके उपलब्ध कराए और उसके बाद अगर राज्य टीकाकरण केंद्र न खोलें तो यह राज्यों की गलती हो सकती है। असीमित समय के लिए नहीं बढ़ा सकते लाकडाउन मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक लाकडाउन की बात है उसे असीमित समय के लिए तो नहीं बढ़ाया जा सकता है।

आने वाले दिनों में हम कितना लाकडाउन खोलेंगे और कैसे खोलेंगे, यह देखेंगे। इस मुद्दे को टीके की कमी से जोड़ना ठीक नहीं है, क्योंकि टीके की आपूर्ति न जाने कब तक होगी और तब तक के लिए लाकडाउन लगाना संभव नहीं है। दिल्ली में ब्लैक फंगस के मंगलवार तक 620 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन हमें दवाई नहीं मिल रही है। एक दिन में एक मरीज को छह इंजेक्शन लगते हैं, इस लिहाज से दिल्ली को प्रतिदिन करीब 3,720 इंजेक्शन की आवश्यकता है। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter