घर में रखे पेट्रोल से लगी भीषण आग, दो साल की बच्ची की झुलसकर हुई मौत, गांव में शोक का माहौल

Datia News : दतिया । सिनावल थाना क्षेत्र के ग्राम सुनार में एक घर में अचानक आग लगने से एक दूधमुंही बच्ची की आग में झुलस जाने से मौत हो गई। घटना घर में रखे पेट्रोल के आग पकड़ लेने के कारण घटित हुई। इस घटना के बाद गांव में शोक का महौल है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बच्ची का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सुनार निवासी राजेश राजपूत अपने घर में परचून की दुकान संचालित करता है। जिसमें कुछ मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल रखी हुई थी। शुक्रवार देर शाम दुकान में रखे पेट्रोल ने अचानक आग पकड़ ली। जिसके बाद आग इतनी तेजी से घर में फैल गई। इस दौरान घर के अंदर खेल रही दो वर्ष की बच्ची भावाना आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौत हो गई। बच्ची को बचाने का प्रयास भी स्वजन ने किया लेकिन आग की लपटों के कारण वह उसे नहीं बचा सके। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची सिनावल पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

गांव में घटी इस घटना के बाद शोक का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक राजेश के घर में वहां महिला द्वारा परचून की दुकान का संचालन किया जाता था। जहां पेट्रोल भी बेचा जाता था। घर में पेट्रोल होने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटों के कारण अंदर जाना मुश्किल हो रहा था। इसी कारण घर के अंदर खेल रही बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter