फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को एक शख्स ने मारा थप्पड़, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार; देखें वीडियो

पेरिस : दक्षिणपूर्व फ्रांस में एक छोटे कस्बे में दौरे के दौरान राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों को सैकड़ों की भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके गाल पर जोरदार थप्पड़ मार दिया।इस घटना के तुरंत बाद दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना के साथ ही सभी पक्ष के लोगों ने फ्रांस के राजनेताओं के पक्ष में अपना समर्थन देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों फ्रांस के टेन-अल हर्मिटेज क्षेत्र में लोगों के साथ एक वाकआउट सेशन में लोगों से मिल रहे थे।

वहां काफी भीड़ थी। लोगों से मिलते समय ही एक व्यक्ति ने उनको थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद उनके सुरक्षा गार्डों ने आरोपित को पकड़ लिया। दो लोगों को राष्ट्रपति को थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना का वीडियो क्लिप भी सामने आया है। हमलावर हरे रंग की शर्ट पहने था और उसने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था। चेहरे पर जैसे ही हाथ लगा, उनके सुरक्षा गार्ड ने उन पर हुआ हमला बचाने के लिए अपना हाथ आगे कर दिया।

हालांकि तब तक सुरक्षा बलों ने मैक्रों को जकड़ लिया और सुरक्षित एकतरफ ले गए। फ्रांस के राष्ट्रपति पूरे देश का दौरा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह घूमकर लोगों की नब्ज टटोल रहे हैं। मंगलवार को वह एक हाईस्कूल का दौरा करने गए थे।

हालांकि, इसके बाद उनका लोगों से मिलने का कोई कार्यक्रम तय नहीं था लेकिन लौटते समय लोगों ने आवाज लगाई तो वह उनके बीच जा पहुंचे। इसी दौरान यह घटना हुई। फ्रांस में अगले साल चुनाव होने हैं। इमैनुअल इसलिए लोगों के बीच जा रहे हैं। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter