तेज रफ्तार कार की टक्कर से हवा में उछल गई बाइक, सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Datia News : दतिया । तेज रफ्तार के चलते हुए हादसों में दो युवकों की जान चली गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा गोराघाट थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ रोड ग्राम सुनारी फैक्ट्री के पास शुक्रवार को घटित हुआ। जिसमें एक कार ने बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक सवार लगभग 8 फीट तक हवा में उछल गई।

इस दुर्घटना में 30 वर्षीय जितेंद्र उर्फ डब्लू पुत्र रामरतन जाटव निवासी ग्राम गोरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार अन्य युवक कुलदीप पुत्र अजब सिंह रावत 18 साल निवासी ग्राम गोरा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा गोराघाट थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ रोड ग्राम सुनारी फैक्ट्री के पास सुबह 8 बजे के करीब हुआ। बताया जाता है कि मृतक व घायल युवक ग्राम भरसूला में टेंट लगाकर वापस अपने गांव गोरा लौट कर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा तथा मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

शुक्रवार को दूसरा हादसा ग्वालियर रोड न्यू कलेक्ट्रेट के पास हुआ। जिसमें तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने वहां से गुजर रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्राम मुरेरा निवासी दीपेंद्र यादव नामक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बडौनी थाना क्षेत्र में होने के कारण सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मृतक का पीएम कराया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!