सोनिया-राहुल ने वैक्सीन लगवाई या नहीं ? कांग्रेस ने संबित पात्रा के सवालों का दिया जवाब

नई दिल्ली : केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की तरफ से कांग्रेस नेताओं के टीकाकरण को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद विपक्षी दल ने बुधवार को सफाई दी है।

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुकी हैं, जबकि मई में कोरोना संक्रमित होने के कारण राहुल गांधी अब तक टीका नहीं ले सके हैं।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी को 16 मई को टीका लगवाना था,

लेकिन उससे एक दिन पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अब वह अपनी अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद टीका लगवाएंगे। दरअसल, भाजपा ने पूछा था कि क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने टीका लगवा लिया है।

उसने कांग्रेस के दोनों नेताओं से टीकाकरण का विवरण सार्वजनिक करने के लिए कहा था। बता दें कि सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों को पूरी तरह ठीक होने के तीन महीने बाद टीका लगवाना चाहिए। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter