कोरोना का प्रकोप हुआ कम, दिल्ली में कल से खुलेंगे पार्क, गार्डन और क्लब

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर अब लगभग लगाम लग चुकी है। इसे देखते हुए अब सोमवार से सरकार कोरोना कफ्र्यूं में छूट बढ़ाने जा रही है। तय हुआ है कि सप्ताह में पांच दिन सुबह सात से रात नौ बजे तक माल, रेस्टोरेंट और पार्क भी खोले जाएंगे।

वहीं, शादी समारोहों में भी अधिकतम पचास व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में गाइडलाइन जारी करने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सोमवार से आंशिक कोरोना कफ्र्यू में सप्ताह के पांच दिन सुबह सात से रात नौ बजे तक छूट दी जाए।

इस अवधि में कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ बाजार, माल, रेस्टोरेंट, पार्क आदि खोले जा सकेंगे। धर्मस्थलों पर एक समय में अधिकतम पांच, जबकि शादी समारोहों में अधिकतम पचास व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। योगी ने कहा है कि सब्जी मंडियां खुले स्थानों पर लगाई जाएं, जबकि स्टेडियम, जिम, क्लब, शिक्षण कार्य अभी बंद रहेगा।

रात नौ से सुबह सात बजे तक रात्रि कफ्र्यू प्रतिदिन और शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी अभी लागू रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएं।

उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फागिंग का अभियान चलता रहे। बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ इकट्ठी नहीं हो होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस पेट्रोलिंग करती रहे। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter