नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को गरीबी में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि देश की 135 करोड़ की आबादी में से 80 करोड़ लोगों को गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन की जरूरत है जो मोदी सरकार के तहत विकास का एक और पीड़ादायी उदाहरण है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर करों की उच्च दरों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
मीडिया में आईं खबरों कि सरकार ने आयकर और कारपोरेट कर से अधिक पेट्रोल-डीजल पर करों से अधिक धन कमाया है, का हवाला देते हुए राहुल ने लिखा, ‘कर संग्रह में पीएचडी।

