अपर कलेक्टर रावत एवं एएसपी मौर्य ने किया जिला जेल का निरीक्षण
दतिया. जिला जेल पहुंचकर गुरूवार को अपर कलेक्टर सुजान सिंह रावत एवं एएसपी कमल मौर्य ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि रुटीन निरीक्षण के चलते वह जिला जेल आए थे। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बंदियों से खाने पीने की व्यवस्था के सबन्ध जानकारी के साथ उनकी परेशानियों के बारे में भी जाना गया। अधिकारियों ने बताया िक जिला जेल की व्यवस्थाओं को लेकर जेल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान वहां पहुंचे मीडिया कर्मियों को जेल पर तैनात बल ने बाहर ही रोक दिया और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। निरीक्षण के दौरान पारदर्शिता न रखने संबंधी शिकायत पर निरीक्षण करके लौटे अधिकारियों ने बताया कि वह तो सिर्फ रुटीन चैकिंग करने जेल आए थे। इस निरीक्षण के दौरान आरआई रविकांत शुक्ला, एसडीओपी दतिया सुमित अग्रवाल, सिविल लाईन थाना प्रभारी रविन्द्र गुर्जर मौजूद रहे ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter