मानूसन की दस्तक : दतिया में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, मौसम में आई नमी

दतिया। दतिया में गुरुवार की शाम तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई है। जिससे वर्षाकाल के मानूसन ने जिले में अपनी दस्तक दे दी है। बारिश होने से मौसम में नमी आने के साथ वातावरण ठंडा हो गया है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को करीब एक घण्टे तक बारिश हुई है।

 बता दे कि वर्षाकाल के मानसून की यह पहली बारिश है। जिससे जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। वही बारिश होने से किसानों ने खरीफ सीजन के खेती किसानी का कार्य शुरू कर दिया है।

24 जून तक जिले में 43.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

अधीक्षक भू-अभिलेख दतिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 24 जून तक जिले में कुल 43.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें दतिया में 67 मि.मी., सेवढ़ा में 21 मि.मी. और भाण्ड़ेर में 42 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

गत वर्ष इस अवधि में जिले में कुल 43 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें दतिया में 107 मि.मी, सेवढ़ा में 10 मि.मी. और भाण्ड़ेर में 12 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

24 जून 2021 को जिले में वर्षा की स्थिति निरंक रही। गत वर्ष आज दिनांक को जिले में 17 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें दतिया में 51मि.मी. और सेवढ़ा, भाण्ड़ेर में वर्षा की स्थिति निरंक रही थी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!