डीजल, पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया सांकेतिक धरना

Datia News : दतिया।  डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से महंगाई आसमान छू रही है। आम आदमी के लिए गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में गरीब वर्ग के सामने संकट खड़ा हो जाएगा।

यह बात सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने शनिवार को ब्लाक कांग्रेस थरेट द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में आयोजित संकेतिक धरना प्रदर्शन के दौरान कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा आयोजन में विशेष रूप से शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष अशोक दांगी ने कहा पेट्रोलियम पदार्थो सहित खाद्य तेल की कीमतें रिकार्ड स्तर पर चली गई है। केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। कोरोना काल में देश में तीन काला कृषि बिल थोप दिया गया। इसका विरोध पूरे देश में हो रहा है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा और किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष थरेट राम शर्मा, उपाध्यक्ष कमल शर्मा, मंजेश शर्मा एवं युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सत्यम गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। धरना प्रदर्शन में सेवढ़ा ब्लाक अध्यक्ष जनवेद कुशवाह, इंदरगढ़ ब्लाक अध्यक्ष बालकृष्ण जाटव, केशव सिंह यादव, राकेश महाते, रामकिंकर गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, रामजी लाल सरपंच, रामजी यादव, बद्री प्रसाद जाटव, अमीरे जाटव,

अनार सिंह यादव, जीतू यादव, सोनू चौहान, देशराज कुशवाहा, बलबहादुर बघेल, कमल किशोर शर्मा, जगत सिंह धाकड़, वैभव दुबे, राघवराम काकाजू, अरुण छोटे महाते, मंगेश शर्मा, रामनिवास उरिया, सत्यम गुप्ता, नवनीत महंत, मोतीराम अहिरवार, रामकुमार कुशवाहा, सौरभ चौधरी, राजेश शर्मा, लल्ला यादव, राहुल बघेल, गौरव गुप्ता, रघुवीर बघेल, सोनू बघेल, बादाम कुशवाह, केदार कौरव, गंभीर कौरव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter