गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी स्थित मिस्त्र गंगटी गांव में संजीव रविदास का दो वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार शुक्रवार की शाम घर के ही समीप नाले में बह गया।
लगभग तीन घंटे तक चली खोजबीन के बाद उसके घर से तकरीबन 500 मीटर दूर एक पुलिया से अटका उसका शव मिला।
घटना के वक्त आदित्य घर के ही बरामदे में खेल रहा था, जबकि उसकी मां सीमा देवी उसे खिलाने के लिए घर में ही चम्मच ढूंढ रही थी। जानकारी के मुताबिक जब सीमा भोजन और चम्मच लेकर बरामदे में पहुंची तो आदित्य को वहां नहीं पाया।
पहले तो उसने घर में ही इधर-उधर ढूंढा, परंतु जब आदित्य कहीं नहीं मिला तो उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों और पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में बच्चे की खोजबीन शुरू हुई।


