बंगाल : CM ममता और प्रशांत किशोर ने की तीन घंटे मीटिंग, राष्ट्रीय राजनीति का ब्लूप्रिंट तैयार कर रही TMC

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस में अगले सप्ताह जिला स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल हो सकता है।पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर उनके साथ करीब तीन घंटे तक बैठक की।

सूत्रों के मुताबिक 2024 के लोकसभा चुनाव तथा 2026 के विधानसभा चुनाव के प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर को दी गई है।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले महीने ही एक व्यक्ति, एक पद के नियम की घोषणा कर चुकी हैं। किसी भी मंत्री को जिलाध्यक्ष या पार्टी के किसी अन्य संगठनात्मक पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा।

तृणमूल के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि यह नियम जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक प्रभावी रहेगा। नए नियमों के चलते ममता को कम से कम चार जिलों के जिलाध्यक्ष बदलने पड़ेंगे। या फिर मंत्रिमंडल में बदलाव करना होगा।

ये बदलाव होते ही पार्टी उपचुनाव और नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर देगी। हाल ही में राज्य सरकार ने केंद्रीय चुनाव आयोग को जानकारी दी थी कि राज्य में विधानसभा उपचुनाव का माहौल है। माना जा रहा है कि ममता-प्रशांत बैठक में इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter