भारत विकास परिषद की दतिया शाखा ने मनाया स्थापना दिवस, सेवाभाव से वृद्धजनों को कराया भोजन, कूलर भेंट किया

Datia News : दतिया। शनिवार 10 जुलाई को भारत विकास परिषद् ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा निराश्रित वृद्धाजनों को भोजन कराया गया। इस दौरान गर्मी को देखते हुए एक कूलर का दान भी किया गया।

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने पूरे सेवाभाव से मौजूद वृद्धजनों को अपने हाथों से भोजन परोस कर खिलाया और उनका आशीष लिया। परिषद् द्वारा वृद्धजनों को लगातार सहयोग देने की आश्वासन भी दिया गया।

कार्यक्रम में प्रांतीय पदाधिकारी नितिन गुगोरिया, संरक्षक प्रदीप काले, प्रांतीय संयोजक चंद्रप्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष उमेश विजपुरिया, एसआरआई कालेज के मैनेजिंग ट्रस्टी शांतनु अग्रवाल, सचिव जितेश खरे, कोषाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, संजीव नहार, रंजना भटनागर, सोम दुबे, दीपक गंधी, संजय यादव, अजय चउदा, जितेंद्र गोस्वामी, अमित गुगोरिया, अखिलेश दांतरे आदि उपस्थित रहे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter