मालदीव के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात, सहयोग और समर्थन के लिए दिया धन्यवाद

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मुहम्मद सोलिह ने बुधवार को भारत समर्थित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने हिंद महासागर में स्थित द्वीप देश में कोविड-19 महामारी के बावजूद विकास परियोजनाओं को तेजी से लागू करने में पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने फोन पर सोलिह के साथ बातचीत की और उन्हें महामारी से संघर्ष में मालदीव को समर्थन देने की भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि राष्ट्रपति सोलिह ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के सहयोग और कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में मदद के लिए धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने मालदीव में भारत समर्थित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास (सागर) में मालदीव मध्य स्तंभ है।

मोदी ने ट्वीट किया है, ‘मालदीव के राष्ट्रपति एटआइबीयूसोलिह से बातचीत की। उन्हें कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में मालदीव की मदद करने की भारत की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

हमने द्विपक्षीय विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। एफएम (विदेश मंत्री) (अब्दुल्ला) शाहिद के यूएनजीए (संयुक्त राष्ट्र महासभा) अध्यक्ष चुने जाने के लिए उन्हें बधाई दी।’ 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter