महाराष्ट्र के सांगली से पुलिस ने बरामद की अपह्त नाबालिग, तीन माह पहले किया गया था अगुवा

दतिया। पंडोखर पुलिस ने 3 माह पूर्व अपह्त की गई नाबालिग किशोरी को सांगली महाराष्ट्र से बरामद कर, नाबालिग का अपहरण कर ले जाने वाले आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत की गई।

पंडोखर थाना प्रभारी विजयसिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 27 अप्रेल 21 को फरियादी आशाराम पुत्र राजाराम प्रजापति निवासी दलपतपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसला कर अपह्त कर ले गया है। इस मामले में पुलिस ने सायबर सेल की मदद ली। जिसके बाद अपह्त नाबालिग की लोकेशन सांगली महाराष्ट्र में होना पाया गया।

एसपी अमन सिंह राठौड के निर्देश पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठित कर सांगली महाराष्ट्र रवाना की गई। जहां से उक्त अपह्त नाबालिग को दस्तयाब कर लिया गया। इस दौरान पुलिस टीम अपहरणकर्ता हरिशरण उर्फ भूरा धाकङ को भी गिरफ्तार कर पंडोखर थाने लेकर पहुंची।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंडोखर विजय सिंह लोधी, कार्यवाहक सउनि रामजुहार कुशवाह, आरक्षक हरीमोहन कुशवाहा, महेश कौरव, मंजू रजक एवं साइबर सेल के अनिल, दीपेश, शुभम की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter