कोरोना से जंग में टीका लगवाकर देश में 40 करोड़ लोग हुए ‘बाहुबली’: पीएम मोदी

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। इस बीच, प्रधानमंत्री ने कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने वालों का हौसला बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि बाहु यानी बांह में वैक्सीन दी जाती है और जो इसे लेते हैं वो ‘बाहुबली’ बन जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 40 करोड़ लोगों ने टीका लगवाया है और वे ‘बाहुबली’ बन गए हैं। संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ‘बाहुबली’ बनने का एक मात्र तरीका टीका लगवाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है।

वह चाहते हैं कि इस मुद्दे पर संसद में उच्च प्राथमिकता के साथ सार्थक बहस हो। वह संसद के साथ ही बाहर भी इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter