कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ अपना विकास किया देश का नहीं – डॉ. नरोत्तम मिश्रा
दतिया. कांग्रेस हमेशा किसान विरोधी नीतियों को बढ़ाती है, जबकि भाजपा हमेशा किसानों के हित में नीतियां बनाती है। जिससे किसानों का भला हो किसान आगे बढ़े। देश का किसान आगे बढ़ेगा तभी देश विकास की ओर बढ़ेगा । पूरे विश्व की सोच बदल गई है सारा विश्व विकास की ओर अग्रसर है, लेकिन कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बिल्कुल नहीं बदले। पुरानी सोच अभी भी लेकर आगे चल रहे हैं। यह बात गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सिरोनिया के समर्थन में भांडेर विधानसभा के ग्राम परासरी, सरसई, अष्टोट और सलेतरा में नुक्कड़ सभाओं के दौरान ग्रामीणों के बीच कही। उन्होंने कहाकि कांग्रेस की हमेशा एक ही सोच रही है ना विकास करेंगे ना विकास होने देंगे । कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ अपना औश्र अपनी पार्टी का विकास किया ना कि देश का । कांग्रेस पार्टी अभी तक एक ही परिवार के नाम से चल रही है।डॉ. मिश्रा ने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान उनके साथ भांडेर विधानसभा प्रभारी माधव सिंह दांगी, भांडेर विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सिरोनिया सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter