जुकोवस्की, एएनआइ : भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों का बेड़ा जल्द ही और शक्तिशाली होने जा रहा है। रूस ने भारत को 21 मिग-29 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए प्रस्ताव सौंपा है।
रूस के फेडरल सर्विस फार मिलिट्री-टेक्नीक कारपोरेशन के प्रवक्ता वेलेरिया रेशेतनिकोवा ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस शो से इतर कहा,
‘भारतीय वायुसेना स्टाफ के पास वर्ष 2021 में 21 विमानों की आपूर्ति के लिए निविदा प्रस्ताव पहुंच चुका है।
रूस ने भारतीय साझेदार को वाणिज्यिक प्रस्ताव सौंप दिया है और उस पर विचार किया जा रहा है।’
पिछले साल रक्षा खरीद मामलों की भारतीय परिषद ने 21 मिग-29 लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
रूसी संघीय सेवा ने फरवरी में कहा था कि भारत सरकार ने भी विमानों की खरीद के पक्ष में निर्णय लिया है।मास्को क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस शो का आयोजन 21-25 जुलाई तक हो रहा है।


