केरल में आए जीका वायरस के 4 और नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 42 पहुंची
zika virus in hindi,zika virus symptoms,zika virus symptoms in hindi,जीका वायरस के लक्षण,zika virus kerala,Zika Virus Case in Kerala,Symptoms of Zika Virus,Symptoms of Zika Virus in hindi,zika virus prevention in hindi,Zika Virus Case in Kerala

तिरुअनंतपुरम : केरल में जीका वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। चौथा मामला सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है।

जीका का नया मामला कोट्टायम में मिला है। यह तिरुअनंतपुरम के बाद दूसरे जिले में वायरस संक्रमण का सामने आया दूसरा मामला है।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज ने कहा था कि तिरुअनंतपुरम में वायरस के तीन मामले मिले हैं। तीन में दो अनायारा के निवासी हैं जिनकी उम्र 26 वर्ष और 37 वर्ष है।

एक 25 वर्षीय व्यक्ति पेत्ताह में पाजिटिव पाया गया है। राज्य की राजधानी से बाहर एर्नाकुलम में 17 जुलाई को जीका से संक्रमण का पहला मामला सामने आया था।

यह व्यक्ति तिरुअनंतपुरम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में काम करता था। कोट्टायम में पाजिटिव पाया गया व्यक्ति भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता है और जीका वायरस पर अध्ययन के लिए तिरुअनंतपुरम गया था।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter