राज कुंद्रा को नहीं मिली राहत, 27 जुलाई तक के लिए बढ़ी पुलिस कस्टडी
  • मुंबई : मुंबई के एक कोर्ट ने पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप के जरिये प्रसारित करने से जुड़े मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कारोबारी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत शुक्रवार को 27 जुलाई तक बढ़ा दी। कुंद्रा के अलावा, पुलिस ने दूसरे आरोपित रयान थोरपे को भी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसकी हिरासत भी 27 जुलाई तक बढ़ा दी।

बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई की रात गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कुंद्रा की हिरासत अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को उसे मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच के लिए कुंद्रा की हिरासत बढ़ाने की अपील की।

पुलिस ने इससे पहले कोर्ट को बताया कि 45 वर्षीय कारोबारी अश्लील फिल्मों के माध्यम से काफी पैसा कमा रहे थे। पुलिस ने कुंद्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसकी जांच जरूरी है।

एएनआइ के मुताबिक पुलिस ने कुंद्रा के यस बैंक और यूनाइटेड बैंक आफ अफ्रीका के खातों का उल्लेख किया और कहा कि उन खातों की भी जांच जरूरी है। कोर्ट को सूचित किया गया कि इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कुंद्रा ने बांबे हाई कोर्ट में अपील की कारोबारी कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी को बांबे हाई कोर्ट में चुनौती दी है। पोर्नोग्राफी मामले में उसने कहा कि उसकी फिल्में उत्तेजक तो हो सकती हैं, लेकिन उन्हें अश्लील नहीं कहा जा सकता।

याचिका में उसने निचली अदालत के फैसले को निरस्त करने का अनुरोध किया है। उसने कहा कि कोरोना को देखते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 41 ए के तहत पुलिस हिरासत कानून का उल्लंघन है। 

शिल्पा के बयान दर्ज मिडडे के मुताबिक, कुंद्रा को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा के शुक्रवार को बयान दर्ज किए। शिल्पा के बयान जुहू स्थित उनके आवास में दर्ज किए गए। वह पति की कंपनी में निदेशक थीं, इसलिए पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

शिल्पा ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री ने पुलिस से कहा कि उनके पति का अश्लील फिल्मों से कोई लेना देना नहीं है और पोर्न वीडियो के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

एनएनआइ के मुताबिक, शिल्पा ने प्रशंसकों से ट्वीट कर उनकी आनेवाली कामेडी फिल्म ‘हंगामा-2’ देखने की अपील की तो उसके बाद वह ट्विटर में ट्रोल होने लगीं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter