मोहिता को क्लेट में मिली देश में 203वीं रैंक
दतिया. दतिया की मोहिता सूर्यवंशी ने क्लेट (कॉमन लॉ प्रवेश परीक्षा) में पूरे देश में 203वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मोहिता को कोलकाता लॉ कॉलेज में प्रवेश मिला है। मोहिता का कहना है कि वह भविष्य में प्रशासनिक सेवा अथवा न्यायिक सेवा के माध्यम से समाज सेवा करना चाहती हैं। मोहिता के अनुसार प्रशासनिक एवं न्यायिक क्षेत्र जरुरतमंद व्यक्तियों की मदद का सबसे अच्छा माध्यम है । मोहिता एडवोकेट रमेश सूर्यवंशी की पुत्री तथा प्रोफेसर डॉ. रतन सूर्यवंशी की भतीजी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter