भारत के पास होगी 6,000 मीटर गहराई तक जाने वाली पनडुब्बी : मंत्री जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली : पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच वर्षों में भारत में मानवयुक्त पनडुब्बी का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम होगा।

इसके तहत तीन विज्ञानियों को समुद्र में 6,000 मीटर की गहराई तक ले जाया जा सकता है। इस परियोजना को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के 15वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि डीप ओशन मिशन (गहरे समुद्र अभियान) सामाजिक रूप से लाभकारी गतिविधियों के लिए गहरे समुद्र के संसाधनों की खोज और उपयोग का और भी विस्तार करेगा। इस मिशन को जून में मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई थी।

4,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस मिशन का उद्देश्य भारत को महासागर प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनाना, इस क्षेत्र में अधिक रोजगार सृजित करना और इस क्षेत्र में काम करने वाले संस्थानों की क्षमता को बढ़ाना है। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter