सर्राफा एसोसिएशन संघ की बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा, वार्षिक गोट का होगा आयोजन

Datia News : दतिया । सर्राफा एसोसिएशन संघ की जिला दतिया की कार्यकारणी की बैठक संघ कार्यालय पर 29 जुलाई गुरुवार की शाम आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संध अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने की। बैठक में सर्राफा एसोसिएशन की वार्षिक गोट (बैठक) सहित अन्य मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में वर्तमान कोरोना दौर को देखते हुए व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने को लेकर भी रायशुमारी की गई।

बैठक के दौरान सर्राफा व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में भी अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सर्राफा एसोसिएशन संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संघ की प्रगति को लेकर अपने सुझाव दिए।

बैठक में संघ अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने कहाकि वर्तमान दौर को देखते हुए सर्राफा व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक पहल करनी होगी। इसके लिए सभी को सामूहिक सहयोग करना होगा। उन्होंने कहाकि संघ के पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से वार्षिक गोट के लिए तैयारियां की जाएं। गोट के दौरान सभी सर्राफा कारोबारियों को आपस में मिलने का अवसर मिलेगा।

बैठक में सर्राफा एसोसिएशन सचिव संजीव जड़िया, प्रवक्ता पंकज जड़िया, सदस्यों में दीपक अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, संजू अग्रवाल, धर्मेंद्र जड़िया, राजीव सोनी आदि उपस्थित रहे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter