भारत-चीन के बीच 12वें दौर की सैन्य वार्ता, गोगरा और हॉट स्प्रिंग इलाकों से सैनिक हटाने पर जोर

नई दिल्ली : गोगरा हाईट्स, हाट स्प्िरंग्स और डेपसांग समेत गतिरोध वाले सभी क्षेत्रों से सेनाओं को पीछे हटाने के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे कोर कमांडर स्तरीय 12वें दौर की वार्ता शुरू हुई जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के उस पार चीन की तरफ मोल्डो में यह वार्ता करीब तीन महीने बाद हो रही है।

इसमें भारतीय पक्ष का नेतृत्व लेह स्थित 14वीं कोर के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन और विदेश मंत्रालय में अपर सचिव (पूर्व एशिया) नवीन श्रीवास्तव कर रहे हैं। जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की पश्चिमी थियेटर कमांड के कमांडर शू किलिंग कर रहे हैं।

उन्हें इसी महीने की शुरुआत में नियुक्त किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘शुरुआती प्रयास गोगरा और हाट स्प्िरंग्स का समाधान करने के हैं। डेपसांग का समाधान निकालना मुश्किल हो सकता है और इसमें समय लग सकता है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter