जम्मू कश्मीर ने पिछले दो सालों में असली लोकतंत्र, विकास एवं सुशासन को देखा है : एस जयशंकर

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अनुच्छेद 370 की समाप्ति के दो साल पूरे होने पर गुरुवार को कहा कि गत दो वर्षों में इस केंद्रशासित प्रदेश ने असली लोकतंत्र, विकास एवं सुशासन को देखा है, जिसके फलस्वरूप भारत की एकता और अखंडता काफी मजबूत हुई है।

पांच अगस्त, 2019 को भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों-जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में बांटने का एलान किया था। जयशंकर ने ट्वीट किया, जम्मू-कश्मीर ने पिछले दो वर्षों में वास्तविक लोकतंत्र, विकास और सुशासन को देखा है। फलस्वरूप भारत की एकता एवं अखंडता असीम रूप से मजबूत हुई है।

विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास का युग आ गया है। उन्होंने ट्वीट किया, दो साल पहले इसी दिन अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया था। इस ऐतिहासिक कदम से जम्मू-कश्मीर में शांति एवं विकास का युग आ गया है।

नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के नेतृत्व में हम नए जम्मू-कश्मीर का निर्माण देख रहे हैं। जून में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि दो केंद्रशासित प्रदेश- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बनाने के फैसले से राष्ट्रीय सुरक्षा को बल मिला है तथा आतंकवादी गतिविधियों में बहुत कमी आई है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter