इजराइल पर लेबनान की तरफ से दागे गए 10 से ज्यादा रॉकेट, हिजबुल्लाह ने ली हमले की जिम्मेदारी

तेल अवीव, एएनआइ : लेबनान से उत्तरी इजरायल पर शुक्रवार सुबह करीब 19 राकेट दागे गए। इजरायली रक्षा बल के हवाले से टाइम्स आफ इजरायल ने बताया है कि आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम से 10 राकेट नष्ट कर दिए गए जबकि छह माउंट डोव के आसपास खुले मैदान में गिरे।

अन्य तीन राकेट लेबनान क्षेत्र में ही गिर गए। लेबनानी समूह हिजबुल्लाह ने स्वीकार किया है कि उसने इजरायली ठिकाने के समीप एक खुले मैदान की ओर राकेट दागे।

यह कदम दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हवाई हमले के जवाब में उठाया है। आधिकारिक बयान का हवाला देते हुए अल जजीरा ने खबर दी है कि हिजबुल्ला ने विवादित शीबा फार्म्स में दर्जनों राकेट दागे हैं।

इजरायली लड़ाकू विमानों ने गुरुवार तड़के पड़ोसी लेबनान पर हवाई हमले किए। इससे पहले बुधवार को किए गए राकेट हमलों के जवाब में इजरायली रक्षा बलों ने लेबनान को निशाना बनाया था। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter