Datia News : दतिया । पूरा शहर शिवमय और हर घर शिवालय बन जाएं ऐसा धार्मिक आयोजन हों, इसका सभी प्रयास करें। यह बात युवा भाजपा नेता डॉ. विवेक मिश्रा व डाॅ. सुकर्ण मिश्रा ने रविवार को शहर के तमाम वार्डों में पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन के संबंध में ली गई बैठक के दौरान कही।

हर हर महादेव-घर घर महादेव कार्यक्रम का आयोजन दतिया विधायक व प्रदेश शासन के गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में 16 अगस्त से दतिया नगर में होने वाला है। पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजपा नेता डाॅ. विवेक मिश्रा व डाॅ. सुकर्ण मिश्रा वार्डों में जाकर बैठक ले रहे है।
इस अवसर पर दोनों युवा नेताओं ने कहाकि दतिया के घर-घर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएं, ताकि हमारी आस्था और सनातन धर्म से युवा पीढ़ी भी अवगत हो सके।
गत दिवस भाजपा नेता डॉ. विवेक मिश्रा ने वार्ड क्रमांक 5, 6, 11, 12, 31, और 33 में पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग निर्माण की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने उपस्थित वार्ड के निवासियों से कहाकि हम सभी को मिलकर घर-घर जनसंपर्क करके पार्थिव शिवलिंग निर्माण कराना है।

सावन के पावन महीने में हम सबको भगवान भोलेनाथ की आराधना करना है। इसी क्रम में भाजपा युवा नेता डाॅ. सुकर्ण मिश्रा ने भी वार्ड क्रमांक 18, 19, 23, 24, 29 और 30 में पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग निर्माण के आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उपस्थित वार्ड के निवासियों से कहाकि भक्ति में ही शक्ति होती है। हम सब मिलकर पार्थिव शिवलिंग बनाएंगे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, विक्रम बुंदेला, अशोक दांतरे, कृष्णा कुशवाह, विपिन गोस्वामी, योगेश सक्सेना, गोविंद ज्ञानानी, प्रशांत ढेगुला, बद्री साहू, डा. रामजी खरे, पंकज गुप्ता, रघुवीर कुशवाह, सुमन दांगी, कुमकुम रावत, किरण गुप्ता, रंजना भटनागर, रामलली दांगी, राहत जैदी, अंकित शर्मा, रिंकू बुंदेला, राहुल पुरोहित, सुमित यादव, मानवेंद्र तोमर, आकाश भार्गव, सत्यम पंडा, शादाव खान मौजूद रहे।


