बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई गोविंद मसाला कंपनी, संजीव साहू ने कलेक्टर को सौंपा 51 हजार रुपये का चैक

दतिया। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ जिले के समाजसेवी एवं दानदाता भी आगे आने लगे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को नगर के प्रसिद्ध मसाला व्यापारी एवं समाजसेवी गोविंद मसाला कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव साहू ने 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चैक कलेक्टर संजय कुमार को सौंपा।

कलेक्टर ने इस मौके पर गोविंद मसाला कंपनी की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गई आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहाकि आज आवश्यकता है कि हम पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं, जिससे वह अपना जीवन पुनः शुरू कर सके।

इस अवसर पर संजीव साहू ने कहाकि अापदा के समय अपने जिले की लोगों की मदद करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहाकि बाढ़ पीड़ितों के हर दुख-सुख में गोविन्द मसाला कंपनी हमेशा साथ रहेगी।

संजीव साहू ने कहाकि संकट की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की पूरे मनोयोग से सहायता करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहाकि गोविंद मसाला कंपनी बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव सहयोग करने में सदैव अग्रणी रहेगी।

कोरोना काल में भी मददगार बनी थी गोविंद मसाला कंपनी

कोरोना काल में भी गोविंद मसाला कंपनी ने उस समय गरीब व असहाय लोगों के लिए मदद के लिए योगदान दिया था। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव साहू ने उस दौरान महामारी के दौर गुजर रहे मजदूरों को हर संभव सहायता पहुंचाई थी।

साथ ही कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को भी भरण पोषण में कोई परेशानी न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा गया था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter