कोरोना: नए मामलों में फिर आई गिरावट, बीते 24 घंटे में 35 हजार नए केस, 447 मौतें

नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण से बुरी तरह जूझ रहे केरल में स्थिति सुधरती नजर नहीं आ रही है। रविवार को कम जांच होने के चलते सोमवार को नए मामलों में तो कमी आई, लेकिन केरल फिर भी आधे से अधिक मामले पाए गए। हालांकि, राज्य में मृतकों की संख्या सौ से नीचे आ गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामलों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई और 4,634 की कमी के साथ एक्टिव केस चार लाख के करीब आ गए।

कोरोना संक्रमण के बाकी पैरामीटर पूर्व की स्थिति में बने हुए हैं जैसे मरीजों के उबरने की दर, मृत्युदर और दैनिक एवं साप्ताहिक संक्रमण दर में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पिछले साल अप्रैल के बाद सबसे कम 208 नए मामले मिले हैं। तीन लोगों की मौत हुई है। इस महीने दूसरी बार ऐसा हुआ है कि कोरोना से एक दिन में इतनी कम मौतें हुई हैं।

देश में अब तक 51 करोड़ डोज लगाई गईं कोरोना महामारी के खिलाफ जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब तक कोरोना वैक्सीन की 51 करोड़ से ज्यादा डोज लगा दी गई हैं। मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को शाम सात बजे तक 49 लाख डोज लगाई गई थीं।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 52.40 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं। उसने यह भी बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी 2.33 करोड़ से ज्यादा डोज बची हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter