Datia News : दतिया। संघ के पूर्व विभाग संघचालक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. रामरतन तिवारी की पुण्य स्मृति में स्थानीय किला चौक पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के समाजसेवी डा.राजू त्यागी ने कहाकि वृक्ष ही है जो हमें निशुल्क जीवनदायनी आक्सीजन प्रदान करते हैं।
इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर प्रकृति को संतुलित करने में योगदान दें। स्व.रामरतन तिवारी को लोग सम्मान से दाऊ के नाम से भी पुकारते थे। वह हम सबके मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत थे। उनकी स्मृति में पौधारोपण कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। पौधारोपण के दौरान उपस्थित लोगों ने रुद्राक्ष एवं शमीपत्र का पौधा रोपित किया।
इस दौरान स्व. तिवारी की स्मृति में डा. राजू त्यागी ने शहर के विभिन्न स्थानों पर 100 पौधे लगाने एवं उन्हें सहजने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर रामकिशोर नीखरा, संघ के जिला संघ चालक डा.अनुराग सांवला, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश रावत, श्रीमोहन सुहाने, राजेश लिटोरिया, अविरल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता मुनीम, कैलाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल सहित अन्य संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


