आप सांसद संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज : भाजपा के हरैया से विधायक अजय सिंह ने दर्ज कराया केस

लखनऊ : लखनऊ में भाजपा विधायक अजय सिंह ने मंगलवार शाम को आप पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ मानहानि और छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला के मुताबिक अजय सिंह, हरैया सीट से भाजपा के विधायक हैं।

मंगलवार को उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बीते आठ अगस्त को प्रेस वार्ता की थी। इसमें फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज मीडिया के सामने प्रस्तुत किए। उन्हें और सरकार को बदनाम करने व छवि धूमिल करने के लिए मीडिया को फर्जी दस्तावेज दिखाए।

अजय सिंह के मुताबिक, संजय सिंह ने प्रसिद्धि पाने और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह साजिश रची है। भाजपा विधायक ने बताया कि संजय सिंह ने उनका प्रपत्र जल शक्ति विभाग के संबंध में दिखाया, जबकि उन्होंने जो प्रश्न उठाए थे वह सिंचाई विभाग के संबंध में थे। भाजपा विधायक के मुताबिक, उनका जल शक्ति मंत्रालय से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने विधानसभा में सपा सरकार में सिंचाई विभाग द्वारा चेक डैम बनाने को लेकर हुए घोटाले की जांच कराने की मांग उठाई थी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter