‘विद्यादान’ के पुनीत यज्ञ में शहर के समाजसेवी व्यवसाईयों ने किया आर्थिक सहयोग, 83 हजार से ज्यादा की राशि संग्रहित

Datia News : दतिया । विद्या भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा चलाए जा रहे ‘विद्यादान महाअभियान’ में शहर के व्यवसाईयों ने उत्साहपूर्वक अपना आर्थिक सहयोग दिया। इस अभियान के माध्यम से केशव बाल विकास समिति द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं को आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिलेगी।

अभियान की सफलता के लिए केशव बाल विकास समिति के सहमंत्री दीपक सचदेवा ने समिति के पदाधिकारियों के साथ शहर के सराफा कारोबारी एवं मसाला व्यवसाई के यहां पहुंचकर धनराशि एकत्रित की।

गौरतलब है कि कोरोना काल में सरस्वती शिशु मंदिर पिछले दो वर्ष से बंद है। ऐसे में इन शिक्षण संस्थाओं पर आर्थिक संकट छा गया है। मातृभाषा के माध्यम से संस्कार युक्त श्रेष्ठ शिक्षा देने वाली इन शिक्षण संस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए ‘विद्यादान महाअभियान’ संचालित किया जा रहा है। जिसमें समाज के गणमान्यजन अपनी ओर से मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

इसी क्रम में प्रसिद्ध युवा व्यवसायी गोविंद मसाले के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव साहू ने 51000 रुपये की राशि का चैक, सराफा व्यवसाई अरविंद अग्रवाल पुत्र राधेश्याम अग्रवाल ने 21000 रुपये नगद एवं मोहन अग्रवाल ने 11000 रुपये की राशि प्रदान कर समाज के अन्य लोगों को भी विद्यादान अभियान में सहयोग के लिए प्रेरणाप्रद कार्य किया है।

इस अवसर पर संपर्क अभियान में लगे केशव बाल विकास समिति के सचिव बालेश्वर भगत, सहमंत्री दीपक सचदेवा, कोषाध्यक्ष पंचम सिंह कौरव, उपसमिति सदस्य शैलेंद्र यादव, प्राचार्य राजेश लिटौरिया, पुरूषोत्तम जोशी, राकेश समाधिया, ऋषि पांडेय, बृह्मदत्त श्रीवास्तव एवं सुरेश रावत उपस्थित रहे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter