महाराष्ट्र: गडकरी ने दी महाराष्ट्र में राजमार्गों का काम रोकने की चेतावनी, ठाकरे को लिखा पत्र

नागपुर : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा और कहा कि सत्ताधारी शिवसेना के स्थानीय नेता राज्य में उनके मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही कई सड़क परियोजनाओं में बाधा पैदा कर रहे हैं।

स्थानीय नेताओं द्वारा ठेकेदारों एवं अधिकारियों की प्रताड़ना जारी रही तो केंद्रीय मंत्रालय को इन परियोजनाओं को जारी रखने पर विचार करना होगा।

25 जुलाई को लिखा गया चेतावनी पत्र इंटरनेट मीडिया पर शनिवार को वायरल हो गया। केंद्रीय मंत्री के एक करीबी सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। गडकरी महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रह चुके हैं।

अकोला, नांदेड़, वाशिम और उस्मानाबाद जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन किए जाने और पुल निर्माण का काम चल रहा है। भाजपा नेता ने कहा है कि ठाकरे की अगुआई वाले शिवसेना के जनप्रतिनिधि इसके काम में व्यवधान उत्पन्न करते हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter