पंजाब को दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम, दो आतंकियों को किया गया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने यूके आधारित आतंकवादी संगठन से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे में से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं।आतंकियों से दो हैंड ग्रेनेड, तीन पिस्तौल (नौ एमएम), पांच मैगजीन और 27 कारतूस बरामद हुए हैं।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि दोनों यूके आधारित आतंकी गुरप्रीत सिंह खालसा उर्फ गुरप्रीत के निर्देश पर काम करते थे। अमृतसर जिले के अमृतपाल सिंह और सुलतानविंड के सेमी को 15 अगस्त की रात अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। दोनों को सीमा पार से भेजे जा रहे हथियारों की खेप हासिल करने का काम सौंपा गया था।

कुछ दिन पहले यह खेप अमृतसर में अटारी-झब्बाल रोड के आसपास स्थित के सीमावर्ती क्षेत्र में भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह खालसा उर्फ गुरप्रीत लुधियाना के शिंगार बम विस्फोट मामले में भी शामिल था।

डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ और उसके इशारे पर काम करने वाले विदेश में बसे आतंकियों ने स्वतंत्रता दिवस के आसपास भारत में हमला करने की साजिश की सूचना पहले से थी। पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए थे। 15 और 16 अगस्त की रात को घरिंडा थाना पुलिस टीम की ओर से लगाए गए नाके पर एक बाइक को रोककर बाइक सवार दो लोगों रोककर तलाशी ली गई। वह न बाइक की मालिकी का कोई प्रमाण नहीं दे सके। बाइक पर पीछे बैठक अमृतपाल सिंह से एक पिस्तौल (9 एमएम), एक मैगजीन और सात कारतूस बरामद हुए।

जबकि बाइक चला रहे सेमी से दो हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल (9 एमएम), चार मैगजीन और 20 कारतूस बरामद हुए। आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ (संशोधन) एक्ट के तहत थाना घरिंडा में केस दर्ज किया गया है। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter